पटना, मई 15 -- बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को मध्यमा परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष मध्यमा परीक्षा में लगभग 87.5% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल 13345 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस वर्ष इनकी संख्या 23630 रही। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा घोषित मध्यमा परीक्षा का परिणाम उत्साहजनक रहा है। विशेष बात यह है कि परिणाम मात्र 27 दिनों के अंदर प्रकाशित किया गया। इस वर्ष परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुने विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो संस्कृत शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूरक (स...