अररिया, मार्च 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के द्वारा मध्यमा सैद्धांतिक परीक्षा 2026 सोमवार से शुरु हो रही है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्रजमोहन संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय दभड़ा के प्रधानाध्यापक कमलेश झा ने बताया कि मध्यमा सैद्धांतिक परीक्षा 16 से 19 मार्च तक जिला मुख्यालय के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न पौने दस बजे से अपराह्न एक बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा पौने दो बजे अपराह्न से पांच बजे अपराह्न तक होगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षा प्रस्वीकृत विद्यालय में तथा प्रस्तावित विद्यालयों के प्रयोगिक परीक्षा अग्रसारक विद्यालय में 23 और 24 मार्च को होगी। इसके साथ ही मध्यमा परीक्षा का मूल्यांकन 28 मार्च से होगी...