मध्यमा और मदरसा की परीक्षा आज से, शामिल होंगें 2979 परीक्षार्थी
पलामू, जून 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा संचालित मध्यमा व मदरसा की परीक्षा की पलामू जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार से दोनों पालियों में मदरसा की परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित होगी, जबकि मध्यमा की परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 2979 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्र के अधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार परीक्षार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं पानी, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था सुनिचित करने का निर्देश दिया है। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर ग्लुकोज आदि की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। मध्यमा की परीक्षा में 1243 परीक्षार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.