शामली, मार्च 31 -- शामली/कैराना। कैराना पुलिस ने हथियारों की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश से हथियारों की तस्करी का भंड़ाफोड़ किया है। कैराना पुलिस ने हथियार सप्लाई जा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर 10 पिस्टल, 5 तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए है। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बताया जा रहा है कि मोबाइल पर वाट्सअप से मध्य प्रदेश के तस्कर से हथियारों का ऑर्डर बुक किया जाता। इसकी डिलीवरी बुरहान रेलवे स्टेशन दी जाती थी। मंगलवार को पुलिस लाइन शामली में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि हथियार तस्करी करने वाले गैंग के संबंध में पुलिस को इनपुट मिले थे। इस पर टीम गठित की गई थी। कोतवाली कैराना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में टीम ने तितरवाड़ा-डुढ़ार मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.