देवरिया, मार्च 1 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना श्रीरामपुर क्षेत्र के लक्ष्मण चक निवासी तथा श्री बब्बन सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के पूर्व प्रधानाचार्य सुदामा सिंह के छोटे पुत्र प्रभात कुमार (27) का मध्यप्रदेश के झांसी स्थित एक होटल में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभात कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और चार माह पूर्व कंपनी के कार्य से नाईजीरिया गए थे। इसी दौरान बीटेक परीक्षा की तिथि घोषित होने पर वह परीक्षा देने के लिए एक सप्ताह पूर्व मध्यप्रदेश के झांसी पहुंचे थे। वहां वह मयूर होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि होटल में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। होटल प्रबंधन द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभात कुमार दो भाइयों में छोटे थे और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.