नई दिल्ली, फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश के अशोकनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिरौती मांगने वाले ने दो दिन के भीतर रकम न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर ने कहा कि व्यापारी अंकित अग्रवाल की शिकायत पर साइबर प्रकोष्ठ की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि ऐसी धमकी देने वाले कहां से कॉल कर रहे थे तथा फिर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। कवर ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर यह आशंका भी जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से फर्जी कॉल कर वसूली का प्रयास किया गया हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ...