अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 24 घंटे से ज्यादा समय तक मिस्त्र में फंसी रही अलीगढ़ की नवविवाहिता ने मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे काहिरा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट से जैसे ही विमान उड़ा तो पूरा केबिन भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। सोमवार को लंदन से दिल्ली के लिए रवाना हुई नॉर्थ एयरलाइन की उड़ान में अलीगढ़ के द्वारिका पुरी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवांगी भी सवार थीं। युद्ध के चलते बदले हुए रूट के कारण सऊदी अरब और इथोपिया ने विमान को अपने रनवे पर उतरने की अनुमति नहीं दी। ईंधन खत्म होने की कगार पर था और विमान पांच घंटे तक सऊदी अरब के आसमान में चक्कर काटता रहा। जब पायलट ने फ्यूल खत्म होने की अंतिम चेतावनी दी, तब जाकर मिस्र ने काहिरा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत दी। लैंडिंग के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.