अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन व सेंटर पांइट व्यापार मंडल का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही गंभीर दिक्कतों और बढ़ती कालाबाजारी के संबंध में बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यवासियक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर सिलेंडरों की कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जा रही है, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो कोविड काल की तरह ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे हालात बन जाएंगे। इस दौरान सेंटर पांइट व्यापार मंडल के महामंत्री शोभित अग्रवाल, पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.