मध्यदेशीय वैश्य समिति रामगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
रामगढ़, मई 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्थित गणिनाथ धर्मशाला में गुरुवार देर रात मध्यदेशीय वैश्य समिति, रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुपेश गुप्ता और उनकी टीम का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत भानुजा की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सचिव नरेंद्र गुप्ता और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गणीनाथ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नंदकिशोर गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार ने रुपेश गुप्ता को बैज पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.