रामगढ़, अप्रैल 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्थित गणीनाथ धर्मशाला परिसर में शनिवार को मध्यदेशीय वैश्य समिति के सत्र 2026-29 के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नामांकन के दिन दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सबसे पहले रुपेश गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके बाद सतीश गुप्ता ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। निर्धारित समय तक केवल यही दो प्रत्याशी मैदान में रहे, जिससे साफ है कि इस बार सीधा मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होने की संभावना है। निर्वाचन पदाधिकारियों नंदकिशोर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद और सुबोध गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है।यदि कोई प्रत्याशी नामांकन वापस नहीं लेता...