हापुड़, अप्रैल 8 -- गढ़मुक्तेश्वर से सर्विस कराकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर मध्यगंगनहर में समा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव को मोर्चरी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को भी परिजन अपने घर ले गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। किठौर थाना क्षेत्र के असीलपुर निवासी साजिद (45) पुत्र नजरुद्दीन बुधवार सुबह चचेरे भाई अनवर (43) पुत्र उमरदीन के साथ अपनी बोलेरो कार की सर्विस कराने गढ़मुक्तेश्वर गया था। शाम करीब 4:30 बजे दोनों भाई मध्यगंगा नहर की पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। शाहपुर ईदगाह के पास पहुंचते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के सुरक्षा बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.