मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र के मधौल में एनएच पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर मौत हो गई। राजदेव कुमार (64) मनियारी थाना के माधोपुर सुस्ता के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह सुबह के वक्त टहलने के लिए फोरलेन के तरफ आया थे। इस दौरान वह वाहन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ अनिमेष चन्द ज्ञानी ने बताया कि परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.