सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- जनकपुरधाम। सुनसरी जिले के देवानगंज में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक कांवरिया की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना पर मधेशवादी दलों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चिंता जताई है। जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी और राष्ट्रीय निर्माण दल ने लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। जारी विज्ञप्ति में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, मृतक को शहीद का दर्जा देने, उसके परिजनों को आर्थिक सहायता एवं रोजगार उपलब्ध कराने तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- अररिया: नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुङ पहुंचे सुनसरी साथ ही सुरक्षाकर्मियों पर दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए इसकी भी जांच की ...