मधुबनी, मई 8 -- मधेपुर/लखनौर, निसं/निप्र। मौसम का मिजाज शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे बिगड़ गया। करीब आधे घंटे तक चली तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से मधेपुर एवं लखनौर प्रखंड क्षेत्र में मची तबाही व ठहर गई जिंदगानी। आंधी-तूफान व बारिश में जो जहां थे वहीं सुरक्षित जगह पर पनाह ली। एकाएक आसमान में काली घटा छा गई व शुरू हो गई तेज हवा। यह हवा फिर आंधी-तूफान में तब्दील ही गई। बेमौसम मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ गांवों में ओले भी गिरे। कलमबाग में काफी मात्रा में आम के टिकोले गिरे। आम उत्पादक किसानों को इस आंधी से काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- मधेपुर व लखनौर प्रखंड में आंधी-तूफान व बारिश से मची तबाही, जमकर गिरे ओले किसानों ने बताया कि अब आम की फसल बर्बाद हो गई है। जगह-जगह सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। जैसे ही आंधी-तूफान शुरू हुई कि बिजली गुम हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.