मधेपुर में 56 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार
मधुबनी, मई 11 -- मधेपुर। मधेपुर थाने की पुलिस ने रविवार देर शाम 56 बोतल शराब के साथ एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इस 56 बोतल शराब में 12 बोतल विदेशी शराब तथा 44 बोतल नेपाली देसी मामाश्री शराब शामिल है। यह कार्रवाई एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता, एएसआई विकाश कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन में की। गिरफ्तार महिला दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक मोहल्ला निवासी रामचंद्र महतो की पत्नी नीलम देवी (55) बतायी गई है। फिलहाल वह अपने पिता के घर मधेपुर में ही रहकर शराब बेचने का धंधा करती थीं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि शराब की बरामदगी आरोपी के घर के पीछे बरामदे में छोटे-छोटे गड्ढे के अन्दर छुपा कर रखा गया था। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार पुलिस ने यह कार्रवाई गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.