मधुबनी, जनवरी 7 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में बुधवार को बिहार राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के निधन पर शोकसभा हुई। शोकसभा की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुर प्रखंड के अध्यक्ष राम कुमार महतो ने की। प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार महतो ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार राज्य शिक्षक के अध्यक्ष स्व बृजनंदन शर्मा ताउम्र शिक्षकों के हितों के लिए लगे रहे। शिक्षकों के हक व हुक़ूक़ के लिए वे संघर्ष करते रहे। उनका व्यक्तित्व विराट था। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। शोकसभा में शामिल शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुर के अध्यक्ष राम कुमार महतो, सचिव संतोष कुमार सुमन, वरीय शिक्षक परित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.