मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को भीठ-भगवानपुर नवटोलिया वार्ड तीन में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई मधेपुर थाना कांड संख्या 178/25 के फरार आरोपी पिता-पुत्र श्याम सुंदर महतो तथा प्रदीप कुमार महतो के घर किया गया। मधेपुर थाने के एसआई सह केस अनुसंधानक कंचन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जबकि दो महिला आरोपी ने कोर्ट से जमानत ले रखी है। फरार आरोपी पिता-पुत्र के घर से पुलिस ने चौकी, किवाड़, पलंग, बक्सा, मोटर पम्प, चूल्हा, बर्तन सहित अन्य सामान कुर्क किया है। मालूम हो कि 28 सितंबर 2025 को भीठ-भगवानपुर नवटोलिया वार्ड तीन में कुछ लोगों ने अपने खेत में नीलगाय व सुअर से सब्जी की फसल को बचाने के लिए करंट ...