मधुबनी, फरवरी 15 -- मधेपुर। एसपी के निर्देश पर होली के मद्देनजर मधेपुर थाने की पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस क्रम में मधेपुर थाने की पुलिस ने दो दिनों के अंदर तीन जगहों पर छापेमारी कर करीब 184 लीटर देसी चुलाई व नेपाली देसी मामाश्री शराब जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो बाइक जब्त किया तथा एक युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 164 लीटर नेपाली देसी मामाश्री शराब तथा देसी चुलाई शराब बरामद किया। पहले मामले में एएसआई विकाश कुमार सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से सिकरिया चौक से मैनाराही जाने वाली सड़क में मैनाराही गांव में एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका। जिसमें एक युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। दूसरे युवक को पुलिस ने धर-दबोचा। धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.