मधेपुर के आधा दर्जन गांवों के निचले इलाकों में फैला कोसी नदी का पानी
मधुबनी, जुलाई 21 -- मधेपुर,निज संवाददाता। नेपाल की तराई में बारिश थमने के साथ ही कोसी नदी की जलस्तर में कमी आ रही है। हालांकि, कोसी नदी की जलस्तर में कमी आने के बाद भी मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा के सरेह क्षेत्र में पानी धीरे-धीरे बढ़ ही रहा है। यह भी पढ़ें- कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, लगातार घट-बढ़ रहा पानीहालात का विश्लेषण कोसी बराज पर जलस्तर में कमी आने के दस-बारह घंटे बाद मधेपुर प्रखंड के कोसी के पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध के बीच स्थित दियारा क्षेत्र में पानी घटता है। कोसी दियारा क्षेत्र का गढ़गांव, बसीपट्टी का पूर्वी भाग, भरगामा बकुआ पंचायत के सरेह क्षेत्र में धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। गढ़गांव पंचायत के असुरगढ़, गोबरगढ़ा, लुचबनी, परियाही, मेनाही, बक्सा टोला, गेवाल टोला तथा भरगामा पंचायत के भरगामा बधार के निचले भूभाग में पानी पसर गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.