मधुबनी, अप्रैल 29 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी गार्डसिल टीकाकरण अभियान में मधेपुर प्रखंड जिले में सबसे निचले पायदान पर है। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य समिति ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने 28 अप्रैल को मधेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को स्पष्टीकरण जारी किया है। सिविल सर्जन ने कहा गया है कि 20 अप्रैल से अब तक मधेपुर की उपलब्धि बहुत कम है। स्वास्थ्य विभाग का आदेश पर 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका लगाया जा रहा है। जनहित के इस कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी संदर्भ में सीएस ने मधेपुर सीएचसी के तीनों अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.