मधेपुरा, फरवरी 25 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर सोमवार को एक गर्भवती महिला के शव के पास उसकी दो छोटी बच्ची रोती- बिलखती पाई गई। महिला के गले में फंदे का निशान पाया गया है। महिला की हत्या कर शव को प्लेटफार्म पर छोड़ने की बात कही जा रही है। मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर वार्ड आठ निवासी काजल कुमारी (25) पति मो. मुर्शीद के रूप में हुई है। काजल का शव मिलने की सूचना पर स्टेशन पहुंची मृतका के रिश्तेदार शकीला खातून ने कहा कि महिला का अपने पति से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया है। उसकी मौत कैसे हुई इस विषय में उसे जानकारी नहीं है। हालांकि मृतका की छोटी बच्ची की बातों पर भरोसा किया जाए तो मंगलवार को तड़के करीब चार बजे घर में फंदे से लटका कर पिता ने ही उसकी हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.