पटना, मार्च 12 -- Nitish Samrat Choudhary News: राज्यसभा चुनाव लड़कर दिल्ली जाने को तैयार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोसी और सीमांचल इलाके में घूम रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सम्राट चौधरी सरकार में नंबर 2 की हैसियत रखते हैं और नीतीश की समृद्धि यात्रा से राजनीतिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। नीतीश ने पहले मधेपुरा, तब अररिया, फिर पूर्णिया और अब कटिहार की सभाओं में भाषण के अलावा एक चीज दोहराई। सम्राट के कंधे पर हाथ। हर जगह एक जैसा दृश्य। नीतीश खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन मंच पर जिस तरह वो सम्राट से मुखातिब होते हैं, पीठ पर हाथ रखकर सम्राट से जनता का अभिवादन करवाते हैं, जो माहौल बनाते हैं, उससे चर्चा होने लगी है कि कहीं नीतीश नए सीएम का संकेत तो नहीं दे रहे हैं। नई सरकार के गठन में ...