भागलपुर, अप्रैल 25 -- नवगछिया(भागलपुर), निज संवाददाता। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत तिनटंगा दियारा झल्लूदास टोला गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर एक बजे मधेपुरा जिले के भटगामा से मुंडन कराने आए एक ही परिवार के एक बालक और एक किशोरी और एक युवती डूब गए। शाम में एसडीआरएफ की टीम ने तीनों का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना के बाद रंगरा पुलिस एवं 112 पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत भटगामा गांव के कुमोद यादव पुत्री साक्षी कुमारी और पुत्र गौरव कुमार (10 वर्ष) का मुंडन कराने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झल्लूदास टोला गंगा घाट आए थे। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों की मौत से चौसा के भटगामा में मातम इसी दौरान स्नान करने में गौरव पानी में डूबने लगा। उसको डूबता देख उसे बचाने के लिए उसकी बहन साक्षी (16 वर्ष) और फुआ मोनी (18...