पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में आयोजित बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में मंगलवार को मधेपुरा और किशनगंज के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मधेपुरा की टीम ने 39.2 ओवर में 204 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। टीम की ओर से हेमंत कुमार ने शानदार 73 रन बनाए। अस्मित राज ने 32 रन और सौरव सिन्हा ने 28 रन का योगदान दिया। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम मधेपुरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 24.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। मधेपुरा की ओर से ओंकार कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि मोनू भारत गोआला और अयान वसीम शोएब ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जी...