मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा। समधेपुरा सृजन दर्पण के कलाकार निखिल कुमार और स्नेहा कुमारी को लोक संस्कृति और नाटक कला में बेहतर प्रदर्शन के लिए कटिहार के सर्वोदय समाज के द्वारा कोसी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सृजन दर्पण के ग्रेड कलाकार युवा रंगकर्मी बिकास कुमार ने बताया कि निखिल और स्नेहा ने रंगमंच और लोक संस्कृति के बीच अद्भुत संतुलन स्थापित करते हुए विलुप्त हो रहे पारंपरिक लोक-संस्कृति को पुनर्जीवित करने का बेहतर प्रयास किया है। वे भारतीय संत कवियों सूरदास, तुलसीदास, कबीर, विद्यापति, दिनकर, प्रेमचंद, फणीश्वरनाथ रेणु,भिखारी ठाकुर, आदि जैसे दर्जनों महाकवि और संतो की वाणी पदावली, रचना और गीतों को नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है। कलाकार,नृत्य गुरु और रंग निर्देशक विकास कुमार, निखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.