भागलपुर, मार्च 20 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर टिक्कर से बदमाशों ने एक गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। विद्यालय के प्रभारी एचएम अमित कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन बनाने के लिए तीन दिन पूर्व गैस सिलेंडर लाया था। किसी तरह चोरों को इसकी भनक लग गई। गुरुवार की रात चोरों ने स्कूल के पूरब तरफ का वेंटिलेटर तोड़ दिया और कमरे के अंदर से भरा हुआ गैस सिलेंडर गायब कर दिया। सुबह में स्कूल खुलने पर रसोइए को इस पर नजर पड़ी। तब पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गई। पता चला कि स्कूल में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटना घट चुकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.