भागलपुर, मार्च 25 -- आलमनगर, एक संवाददाता पुलिस ने सूरज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी नरथुआ- भागीपुर पंचायत अंतर्गत भागीपुर वार्ड सात के स्व. लड्डू यादव का पुत्र नीतिश कुमार बताया गया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह आलमनगर-करामा सड़क में भागीपुर ड्रैनेज में बने हाई लेवल पुल के रेलिंग से फंदा में लटका मिला सुरज कुमार के शव के मामले में हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। आलमनगर वार्ड 11 राम टोला संजय राम की पत्नी सजनी देवी ने भागीपुर के नीतीश कुमार सहित अन्य पर हत्या के आरोप में केस दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी नीतिश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.