भागलपुर, फरवरी 9 -- मधेपुरा, निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में एक दशक के बाद सीनेट चुनाव की गतिविधि तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। कुलपति प्रो. बीएस झा के निर्देश पर कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि सीनेट चुनाव के लिए निर्वाचन समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को चुनाव की प्रस्तावित तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि औपबंधिक मतदाता सूची का प्रकाशन 11 फरवरी को होगा। प्रकाशित मतदाता सूची पर आपत्ति का अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित है। जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 26 फरवरी को होगा। सीनेट के सफल चुनाव के लिए समिति का हुआ गठन: बीएनएमयू में 28 मार्च को प्रस्तावित सीनेट चुनाव के सफल संचालन के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया है। कुलसचिव प्रो. अशोक...