भागलपुर, मई 16 -- आलमनगर (मधेपुरा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट सीएचसी प्रबंधन की उदासीन रवैया से मरीज को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित ईसीजी कक्ष के मुख्य द्वार के सामने जमीन पर एक मरीज लेटा मिला। जबकि पास में मरीज के लिए लगाए गए बेड खाली पड़ा था। इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र में संचालित एपीएचसी और एचएससी में बढ़ती लापरवाही का मामला सामने आने के बावजूद न तो जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी गंभीर हो रहे हैं और न हीं सीएचसी प्रबंधन के लोग बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए सजग हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाए तो कई अनियमितता सामने आएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सीएचसी सहित विभिन्न एपीएचस...