मधेपुरा : साढ़े तीन किलो गांजा के साथ तस्कर धराया, 9 लाख 39 हजार रुपए बरामद
भागलपुर, मार्च 5 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने पीरनगर पंचायत के श्याम वार्ड 12 में छापेमारी कर साढ़े तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी फूलचंद मंडल अंतर्जिला नेटवर्क में शामिल था। मौके से भारी मात्रा में नगदी बरामद किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों खगड़िया जिले के चौथम थाना पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव के फूलचंद मंडल से गांजा खरीद कर लाने की जानकारी दी थी। तस्कर से मिले इनपुट के आधार पर बीते सोमवार को श्याम गांव में दबिश दी गई। पुलिस टीम में चौथम थाना के एसआई मजीद आलम और सोनू कुमार सशस्त्र बलों के साथ शामिल थे। श्याम गांव में आरोपी के घर के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.