भागलपुर, मार्च 14 -- चौसा । निज संवाददाता चौसा-भटगामा की स्टेट हाईवे 58 पर बाबा बिशु राऊत कॉलेज के पास शुक्रवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक चौसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड चार का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों के रोने के चित्कार से घर में माहौल गमगीन हो गया है। बताया गया कि चौसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 निवासी रामानंद पासवान का पुत्र आनंद कुमार पासवान करीब (22) शुक्रवार की देर शाम सहोरा टोला से पैदल अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चौसा-भटगामा की स्टेट हाईवे 58 पर बाबा बिशु राऊत कॉलेज के पास युवक को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे बेहोश हो गया। घटना के कुछ देर बाद जब स्थानीय कुछ लोगों की नजर पड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.