भागलपुर, फरवरी 25 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर घोषई नहर के पास मंगलवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी पंचायत की रामपुर बासा के वार्ड 15 का रहने वाला बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार मृतक का बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया है। बताया गया कि झंझरी पंचायत की रामपुर बासा के वार्ड 15 निवासी बम-बम कुमार शर्मा (21) और बम बम का बड़ा भाई सुमित शर्मा (40) दोनों भाई मंगलवार को अपने पिता स्वर्गीय अनूप शर्मा के श्रद्ध कार्यक्रम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.