भागलपुर, फरवरी 14 -- ग्वालपाड़ा । निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने ढोल - बाजे के साथ संगीन मामले के फरार अभियुक्त के घर पर पहुंच कर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार चस्पा किया। ढोल - बाजे की आवाज को सुनकर बच्चों का हुजूम जमा हो गया। यह नजारा विषवाड़ी पंचायत के वार्ड 14 जोतमनोहर में देखने को मिला। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व झंझरी गांव के मो. फारुख को गोली मारकर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मो. फारुख गांव से थोड़ी दूर खेत देखने गए थे। अपराधियों ने अहले सुबह उसे घेर कर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में जोतमनोहर और झंझरी गांव के तकरीबन एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। बाद में छापेमारी कर उनमें से कई लोगों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन चार अभियुक्त अभी भी घर छोड़ कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.