भागलपुर, अगस्त 2 -- मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी पंचायत के वार्ड दो में शनिवार की देर रात श्राद्ध भोज के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। संजय यादव के पिता नुनुलाल यादव के श्राद्ध कर्म के भोज के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक गाय को गोली लगी है। मृतक की पहचान बेहरारी वार्ड दो निवासी मोहन यादव के बेटे रामू यादव (45) के रूप में हुई है। वहीं, सहदेव यादव का बेटा राजकुमार यादव (25) गंभीर रूप से जख्मी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...