मधेपुरा : शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता व जवाबदेही प्राथमिकता
भागलपुर, मई 16 -- मधेपुरा से मनीष सहाय की रिपोर्ट जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, निरीक्षण व्यवस्था एवं विभिन्न योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विद्यालयों की अतिक्रमित भूमि के संबंध में संबंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि विद्यालयों की भूमि सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त रहना गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैठक में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गयी। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों का प्रोग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.