भागलपुर, दिसम्बर 29 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस को वाहन जांच के क्रम में 6 लीटर महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपी की हीरो ग्लैमर बाइक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी उमेश मुखिया और नरेश मुखिया दोनों टेमाभेला पंचायत के वार्ड 10 परसाहा गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बीते रविवार को शाम में गश्ती के दौरान शाहपुर नहर पर वाहन जांच की जा रही थी। उसी दौरान हीरो ग्लैमर बाइक पर सवार दो लोगों पर नजर पड़ी। वाहन जांच करते देख दोनों बाइक घुमा कर भागना चाहा। पुलिस बलों के साथ खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया गया। बाइक के हैंडल में टंगे झोले में प्लास्टिक का एक गैलन रखा हुआ था। गैलन को खोल कर देखने पर अंदर से 6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। दोनों शराब के नशे में धुत्त था। मुंह से तेज दुर्गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.