भागलपुर, फरवरी 24 -- आलमनगर, एक संवाददाता। रतवारा पुलिस ने लड़की अपहरण मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि एएसआई अरविंद कुमार व सुधीर कुमार ठाकुर ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से सोमवार की शाम बड़गांव चौक से फरार चल रहे नाबालिक लड़की अपहरण मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी खापुर वार्ड 10 का गुरुदेव कुमार बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 26 जनवरी को नाबालिक लड़की अपहरण मामले में गुरुदेव व अन्य को आरोपी बनाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.