भागलपुर, फरवरी 14 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता बाबा नगरी सिंहेश्वर में आज से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेला को लेकर मुख्य बाजार में शनिवार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। क्षेत्र में अंचल प्रशासन व नगर पंचायत की सख्ती से अतिक्रमणकारियों को अपना सामान हटाना पड़ा। नगर पंचायत के ईओ राजकुमार कुशवाहा, एस आई मित्युंजय कुमार के साथ पुलिस बल मौजूद रहे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों की सामग्री जब्त की गई। सीओ नवीन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि मेला में विधि व्यवस्था कायम करने के लिए अतिक्रमण पर सख्ती बरती जाएगी यह अभियान जारी रहेगा और बाजार में फैले अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान शुरू होते ही बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमणकारियों की सामग्री जब्त की गई बार-बार उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.