मधेपुरा : मेडिकल कॉलेज में पीपीपी मोड पर एमआरआई जांच की सुविधा शुरू
भागलपुर, मार्च 14 -- मधेपुरा। निज संवाददाता जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर एमआरआई जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से कोसी-सीमांचल क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को एमआरआई जांच के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों की जांच अधिक सटीक और तेजी से हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यहां प्रतिदिन दर्जनों मरीजों की एमआरआई जांच की जा सकेगी। इससे खासकर गंभीर बीमारियों, दुर्घटना और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। पीपीपी मोड के तहत यहां एमआरआई जांच बाजार की तुलना में काफी कम दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.