भागलपुर, जनवरी 15 -- चौसा। पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी फुलौत पूर्वी पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार को फुलौत थानाध्यक्ष बरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट मामले में करीब डेढ़ महीने फरार चल रहे फुलौत पूर्वी पंचायत के सुरेश यादव का पुत्र आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.