भागलपुर, फरवरी 26 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा भूकम्प आपदा राज्यस्तरीय मॉक अभ्यास (फीजीकल) कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में सुबह 8:40 बजे सायरन की आवाज के साथ जिले में पांच चिह्नित स्थानों पर भूकम्प आपदा मॉक अभ्यास एक साथ कराया गया। समाहरणालय परिसर, रिलायंस ट्रेण्ड्स स्टोर स्टेशन रोड, दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और एमईएलपीएल (रेलवे फैक्ट्री) में मौक ड्रिल किया गया। उपरोक्त पांच स्थलों के अलावा भूपेन्द्र नारायण मण्डल स्टेडियम में स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर तथा अस्थाई मेडिकल कैम्प स्थापित किया गया। उपरोक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.