भागलपुर, फरवरी 7 -- पुरैनी । संवाद सूत्र बिजली चोरी रोकथाम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार आलमनगर,जेई मुकेश कुमार( पुरैनी) के नेतृत्व में औचक निरीक्षण दल का गठन किया गया है। उक्त गठन टीम में अधिकारी सहित कई मानव बल के सहयोग से नरदह पंचायत,कुरसंडी पंचायत ,सपरदह पंचायत, औराय पंचायत के विभिन्न वार्डो में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करते कुल दस लोग पकड़े गए। इस अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि बिजली चोरी करने मामले में दस लोगों पर केस दर्ज हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.