भागलपुर, जून 20 -- चौसा (मधेपुरा) से प्रभाष कुमार की रिपोर्ट चौसा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने बासा पर सोए किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड एक निवासी कैलाश राय ( 65 ) के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे गौशाला रोड स्थित बस पर हुई। बताया जा रहा है कि चार बाईक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। हत्या की घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : बासा पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या एसपी संदीप सिंह ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों क...