मधेपुरा : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन को आवेदन की तिथि घोषित
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट मधेपुरा । भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिया आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के डी एस डब्ल्यू प्रो. उमा शंकर चौधरी ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर द्विवर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सत्र-2026-2028 5-2028 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन हेतु योग्य छात्र छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क 300 रुपए है। उन्होंने कहा कि आवेदक अपना आवेदन शुल्क यूपीआई एवं डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर पाएंगे। नोडल पदाधिकारी डॉ. ओंकार नाथ मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन कुल 27 विषयों में करीब पांच हजार सीटों के लिए आवेदन लिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.