भागलपुर, अप्रैल 10 -- मधेपुरा से देवेंद्र की रिपोर्ट मधेपुरा। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री रीता राय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लागू होने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनेगा। वर्षों से महिलाएं राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित रही हैं, लेकिन अब इस कानून के जरिए संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।रीता राय ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। यह अधिनियम उसी सोच का विस्तार है।उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए ...