भागलपुर, जनवरी 12 -- आलमनगर, एक संवाददाता पुलिस ने कबैया टोला से एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पियक्कड़ बिषपट्टी पंचायत अंतर्गत कबैया टोला वार्ड एक का गौरव कुमार बताया गया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि युक्ति विभाग के नशे में हंगामा मचाने पर डायल 112 को मिली सूचना पर तैनात पदाधिकारी एएसआई नंदकुमार यादव ने रविवार की देर रात उसके घर से पकड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने मेडिकल जांच में नशे में होने की पुष्टि किया। नशे की पुष्टि होने पर उसे विधिगत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.