भागलपुर, फरवरी 26 -- चौसा, निज संवाददाता। होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि और प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल रहें। थाना चौसा में उदाकिशुनगंज एसडीएम पंकज कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान होली त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने, त्योहार के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि होली त्योहार के दौरान खलल डालने वाले के खिलाफ चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी और डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके भर में विभिन्न जगहों पर दंडाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.