मधेपुरा : ट्रैक्टर की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, मई 28 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत अंतर्गत मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार वार्ड 13 निवासी 70 वर्षीय अनंत यादव सोमवार की शाम केवटगामा चौक से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईंट-भट्ठे से निकलकर कुमारखंड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी。
दुर्घटना के कारण प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल वृद्ध को तुरंत सीएचसी कुमारखंड पहुंचाया। जहां प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.