भागलपुर, अप्रैल 27 -- मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में बिहारीगंज- उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के समीप रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान सुपौल जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर उत्तरी पंचायत, गंगसायर वार्ड संख्या 14 निवासी खट्टर यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में की गई है। वहीं घायलों में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लहरणियां वार्ड संख्या 07 निवासी रामसुंदर यादव के पुत्र संजीत कुमार (चालक) तथा वीरपुर निवासी अमित कुमार (15 वर्ष) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : छात्र की सड़क हादसे में मौत, एनएच-106 दो घंटे जाम हादसा देररात करीब डे...