भागलपुर, मई 28 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का पहला चरण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रशासन की ओर से सभी पंचायतों में इस कार्य को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी थी। जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 202 प्रगणक और 30 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जबकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनाती के लिए 20 प्रगणक और तीन पर्यवेक्षकों को रिजर्व में रखा गया था। प्रतिनियुक्त सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने पोषक क्षेत्र में पहुंचकर निर्धारित कार्य पूरा कर चुके हैं। अब अंतिम रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

जनगणना कार्य की जानकारी जानकारी के अनुसार दो मई से 30 मई तक संचालित प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण, नजरी नक्शा तैयार करने और विभिन्न आवश्यक आंकड़ों के संग्रह का कार्य किया ...